'डॉन 3' से रणवीर सिंह के अचानक अलग होने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म को लेकर कानूनी नोटिस और फिल्म इंडस्ट्री के संगठनों के हस्तक्षेप के बीच निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने बिना रणवीर का नाम लिए उन पर निशाना साधा है। '
दिल चाहता है' के 25 साल पूरे होने पर मीडिया से बातचीत में फरहान ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले कलाकार के प्रोजेक्ट छोड़ने की स्थिति को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे आजकल का एक 'पैटर्न' बताया।
फरहान ने बातचीत के दौरान 'दिल चाहता है' से जुड़ा करीब 25 साल पुराना किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले सैफ अली खान ने तारीखों से जुड़ी परेशानी के कारण फिल्म छोड़ने का फैसला किया था। दूसरी फिल्म का शेड्यूल बदल जाने के कारण सैफ के सामने डेट्स की समस्या खड़ी हो गई थी।
फरहान के मुताबिक, उन्होंने सैफ को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार अभिनेता को फिल्म से अलग होना पड़ा। उन्होंने कहा कि उस समय उनका दिमाग काम करना बंद कर चुका था, क्योंकि जिस किरदार पर उन्होंने काम किया था, उन्हें लगता था कि सैफ के अलावा उसे कोई और नहीं निभा सकता।
सैफ की इस घटना का जिक्र करते हुए फरहान ने मौजूदा दौर की घटनाओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि "शूटिंग शुरू होने में बस एक महीना बचा था, जो आजकल एक पैटर्न बन गया है।" फरहान ने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाएं केवल उनके साथ नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में दूसरे लोगों के साथ भी होती रहती हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर रणवीर सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह बयान 'डॉन 3' विवाद के संदर्भ में देखा जा रहा है। रणवीर के फिल्म से अलग होने के बाद से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा है।
Breaking News
- रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का आईपीओ, 17 अगस्त को हो सकती है लिस्टिंग
- मुरादाबाद : ब्राससिटी क्रिकेट एकेडमी ने रेलवे एकेडमी को 157 रनाें से हराया
- इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग
- प्रधानमंत्री बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे
- विपक्ष का हंगामा, लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
- झारखंड के छात्रों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में एनडीए सांसदों ने संसद में मार्च निकाला
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी















