प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से आग्रह किया है कि वे संसद
और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण के कार्यान्वयन का समर्थन करें,
लेकिन
इसे राजनीतिक लड़ाई न बनाएं।
लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, श्री
मोदी ने सभी से महिलाओं को सम्मानित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए आगे आने का
आह्वान किया कि देश की महिलाओं को विधानसभाओं और लोकसभा में जल्द से जल्द 33
प्रतिशत
प्रतिनिधित्व प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भारत की नीतियों को आकार
देने में योगदान देने का अवसर दिया जाना चाहिए।















