नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय कन्या हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद पिछले सत्र की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाली छात्राओं को राकेश पटेल ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इन छात्राओं की उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
सम्मानित होने वाली छात्राओं में कक्षा 9वीं से दृष्टि केंवट (85.17%) और कशिश यादव (83.17%) शामिल रहीं। कक्षा 10वीं में कमलेश्वरी साहू (89.33%) और अनोखी (89.17%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कक्षा 11वीं कला संकाय में ममता निषाद (77.6%) और भूमिका साहू (77.4%), विज्ञान संकाय में चंद्रप्रभा आदित्य (87.2%) और लीशा साहू (86%), जबकि वाणिज्य संकाय में प्राची केशरवानी (75.2%) और आंचल केशरवानी (75%) ने बेहतर अंक हासिल किए।
कक्षा 12वीं कला संकाय में सविता (81.4%) और प्रिंसी राव (81%), विज्ञान संकाय में वसुंधरा साहू (90.8%) और गीतू साहू (90.6%), जबकि वाणिज्य संकाय में आलिया परवीन (82%) और आरती यादव (76.6%) को सम्मानित किया गया।
सरकारी स्कूल की छात्राओं की उपलब्धि पर जोर
राकेश पटेल ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि मेहनत, लगन और बेहतर मार्गदर्शन से किसी भी विद्यार्थी को सफलता हासिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा को निजी स्कूलों से कम आंकने की धारणा बदलने की जरूरत है।
उन्होंने सभी सम्मानित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अपने विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। समारोह का आयोजन देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Breaking News
- महाराष्ट्र के कोलाबा में नौसैनिक के घर से ४ शव बरामद होने से सनसनी
- भूखे नागरिक, धनी जनरल: अमेरिका ने पाकिस्तान का पर्दाफाश किया
- अंजीर: स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद
- शासकीय कन्या हाई स्कूल भटगांव में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय स्वागत समारोह का आयोजन किया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने का आह्वान किया।
- प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
- भारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज से पांच दिन के नेपाल दौरे पर
- फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में दिखा देशभक्ति का जोश, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
- प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे 'सदैव अटल', पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, भाजपा, राजनाथ, शाह ने भी किया याद
शासकीय कन्या हाई स्कूल भटगांव में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस















