राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल 80वें स्वतंत्रता
दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में राजकीय स्वागत समारोह का आयोजन किया।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भारत के मुख्य
न्यायाधीश सूर्यकांत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री, राजनयिक,
विभिन्न
क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्ति और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के लाभार्थी इस
स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस वर्ष के स्वागत समारोह में छत्तीसगढ़, गोवा,
मध्य
प्रदेश और महाराष्ट्र की समृद्ध और जीवंत कला और संस्कृति, चिरस्थायी
परंपराओं और व्यंजनों का जश्न मनाया गया।















