नई दिल्ली, 17 अगस्त भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों से दे इस्तीफा दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से अनुरोध किया है कि इस बार उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया जाए। इससे पहले भी उन्होंने 30 जुलाई को इस्तीफा दिया था, लेकिन पार्टी ने उसे स्वीकार नहीं किया था।
सोमवार को भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भेजा है और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
पूनावाला ने भाजपा और उसके शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और बीएल संतोष से उन्हें लगातार मार्गदर्शन और सहयोग मिला।
उन्होंने कहा कि भाजपा और व्यापक संघ परिवार ने उन्हें जो अवसर और मंच प्रदान किया, उसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक युवा, पसमांदा मुस्लिम और गैर-वंशवादी व्यक्ति के लिए भाजपा ने अवसर प्रदान किया।
पूनावाला ने कहा कि वह उस पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद को अलविदा कह रहे हैं, जिसे वह बेहद पसंद करते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि 'विकसित भारत' और 'मेक इंडिया ग्रेट अगेन ' के मिशन और विजन के लिए उनका समर्पण पहले से अधिक जोश और जुनून के साथ जारी रहेगा।
Breaking News
- विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण द्वारा निर्देशित है।
- देवेंद्र फडणवीस ने मोदी से की मुलाकात
- बिहार के लखीसराय मंदिर भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत पर उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री समेत कई राजनेताओं ने जताया दुख
- श्रीलंका के खिलाफ भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमटी, पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक
- मप्र के उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर मची अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी
- यूपी टी20 : मैच जिताऊ पारी के बाद बोले स्वास्तिक चिकारा- विराट से सीखा 100% देना
- महिला हॉकी विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगा भारत
- साइबर हमलों से निपटने को सहयोग जरूरी, वित्तीय क्षेत्र को मजबूत साइबर सुरक्षा की सलाह
- 'बंटवारा 1947' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी
- बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' का जलवा कायम
शहजाद पूनावाला ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को फिर भेजा इस्तीफा, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार















