उज्जैन, 17 अगस्त सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग के अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन की होड़ में हरसिद्धि मंदिर के पास बैरिकेडिंग क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। जिसमें 13 श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, सावन सोमवार और नागपंचमी का एक ही दिन योग होने से उज्जैन के महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बनाए गए बैरिकेडिंग जोन में अत्यधिक भीड़ के कारण धक्का-मुक्की और दम घुटने जैसी स्थिति निर्मित हो गई। भीड़ के दबाव में सागर (15) पुत्र मांशीष, निवासी किसनपुरा, सजीव नोनू चौधरी (36) निवासी दरभंगा, बिहार, खुशी (20) पुत्री माधव राव, निवासी बड़ा गणेश, ग्वालियर, हरीशचंद (26) पुत्र अशोक, निवासी वासना, गुजरात, तुलसी (15) पुत्री जय प्रकाश, निवासी गुजरात, जय (12) पुत्र जय धवन, निवासी गुजरात सहित कुल 13 श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के तुरंत बाद परिजन और सुरक्षाकर्मियों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है।
वर्ष में केवल एक बार खुलते हैं मंदिर के पट
महाकालेश्वर मंदिर के तीसरे तल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर का मंदिर वर्ष में केवल एक बार नागपंचमी के अवसर पर 24 घंटे के लिए खोला जाता है। इस बार रविवार रात 12 बजे पट खोले गए, जो सोमवार रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। दुर्लभ संयोग के कारण देश भर से लाखों भक्त उज्जैन पहुंचे। दोपहर तक करीब 5.50 लाख से अधिक श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर के और 2.60 लाख से अधिक भक्त बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके थे।
घटना को लेकर प्रशासन सतर्क
भीड़ के विशाल आंकड़े को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। घटना के तुरंत बाद प्रभावित क्षेत्र में ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी श्रद्धालुओं की स्थिति फिलहाल स्थिर और नियंत्रण में है।
Breaking News
- विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण द्वारा निर्देशित है।
- देवेंद्र फडणवीस ने मोदी से की मुलाकात
- बिहार के लखीसराय मंदिर भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत पर उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री समेत कई राजनेताओं ने जताया दुख
- श्रीलंका के खिलाफ भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमटी, पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक
- मप्र के उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर मची अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी
- यूपी टी20 : मैच जिताऊ पारी के बाद बोले स्वास्तिक चिकारा- विराट से सीखा 100% देना
- महिला हॉकी विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगा भारत
- साइबर हमलों से निपटने को सहयोग जरूरी, वित्तीय क्षेत्र को मजबूत साइबर सुरक्षा की सलाह
- 'बंटवारा 1947' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी
- बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' का जलवा कायम
मप्र के उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर मची अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी















