नई दिल्ली, 24 अगस्त आभूषण विनिर्माता कंपनी प्रायोरिटी ज्वेल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 28 अगस्त को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए निवेशक 1 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 190-200 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
प्रायोरिटी ज्वेल्स लिमिटेड के इस आईपीओ के तहत 45.75 लाख तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इस इश्यू में निवेशक न्यूनतम 75 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 75 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। इसमें निवेश करने के लिए बड़े (एंकर) निवेशक 27 अगस्त को बोली लगा सकते हैं। कंपनी नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और सामान्य कामकाज के लिए करेगी। कंपनी के शेयरों को चार सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का भी प्रस्ताव है।
उल्लेखनीय है कि 2007 में बनी यह कंपनी हल्के वजन वाली, किफायती एवं हीरे जड़ी सोने और प्लेटिनम की बेहतरीन ज्वेलरी की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग तथा बिक्री का काम करती है। यह कंपनी भारत के साथ-साथ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्वतंत्र ज्वेलर्स और ज्वेलरी चेन को सीधे अपने उत्पाद बेचती है।
Breaking News
- चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट ने 100 मीटर दौड़ में उसैन बोल्ट का विश्व रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
- प्रायोरिटी ज्वेल्स का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर
- स्टॉक मार्केट में ललिता ज्वेलरी की मजबूत शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी
- यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर जुर्माना, मैदान पर भिड़ंत के बाद मिली सजा
- आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने अरुण जेटली को याद किया, दी श्रद्धांजलि
- पंत ने इतिहास रचते हुए धोनी को पीछे छोड़ दिया और विदेशी टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए।
- 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर आएगी आलिया-शाहीन भट्ट की 'डोंट बी शाय'
- अनुष्का रंजन और आदित्य सील बने माता-पिता
- कार्तिक आर्यन ने सर्जरी के बाद बताई अपनी सेहत
प्रायोरिटी ज्वेल्स का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर















