चीन के शेनझेन में चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज शाम भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से होगा। इस मैच के विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार लगभग शाम चार शुरू होगा।
सात्विक और चिराग ने कल फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव और क्रिस्टो पोपोव को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
वहीं, पुरुष सिंगल्स में क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली चेक यू से हार के साथ ही किदांबी श्रीकांत की चुनौती समाप्त हो गई।
महिला सिंगल्स में भी भारत की चुनौती कल समाप्त हो गई। तन्वी शर्मा को जापान की तोमोका मियाजाकी ने हराया।















