Breaking News

अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही


शहर 15 September 2026
post

अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में विगत 11 सितम्बर 2026 को आरोपी अशोक कुमार घोरानी थाना रानीतराई पाटन के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी मुकेश कुमार जोशी ग्राम ओटेबंध तहसील धमधा के कब्जे से 40 नग पाव देशी मदिरा मसाला शोले एवं 12 सितम्बर को आरोपी कान्हा चंद्राकर ग्राम पचपेड़ी, जिला दुर्ग के कब्जे से 48 नग पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की रॉयल गोवा (गोवा राज्य में विक्रय हेतु अधिकृत) तथा आरोपी संजय सिंह ठाकुर ग्राम सिरसाकला जिला दुर्ग के कब्जे से 50 नग पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की रॉयल गोवा (गोवा राज्य में विक्रय हेतु अधिकृत) कुल 33.84 लीटर शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क), 34(2) एवं 36 का उल्लघंन किये जाने पर 04 आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।


उक्त प्रकरणों की विवेचना आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द कुमार साहू, हरीश कुमार पटेल, भोजराम रत्नाकर, कीर्ति ठाकुर द्वारा की जा रही है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.