प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोदी ने देश भर में निर्माण और अन्य संबंधित कार्यों में लगे कारीगरों और कुशल श्रमिकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए उनके कौशल और कड़ी मेहनत अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयासों को हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राजनाथ सिंह ने देश भर के कारीगरों, श्रमिकों और शिल्पकारों के प्रति अपनी सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके कौशल, मेहनत और रचनात्मकता आत्मनिर्भर और विकसित भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।
श्री शाह ने कहा कि कारीगरों, शिल्पकारों और श्रमिकों के कौशल और कड़ी मेहनत से एक विकसित भारत की नींव रखी जा रही है।
















