अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2024 में अलविदा कह
चुके ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने बिग बैश लीग (बीबीएल) को भी
अलविदा कहा है। 38 साल के
वेड ने कोचिंग करियर पर फोकस करने के लिए बीबीएल को अलविदा कहा है। वेड बीबीएल के
पिछले सीजन में होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा थे। हरिकेंस के कोच जेफ वॉन ने कहा, "वेडी उन
क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें आप हमेशा अपनी टीम में चाहते थे। जब भी वह मैदान
पर उतरते थे, तो बहुत
ज्यादा मेहनत करते थे और उनमें बहुत तेजी से गेम बदलने की क्षमता थी, लेकिन उतना ही जरूरी यह भी रहा है कि
उन्होंने अपने आस-पास के खिलाड़ियों को क्या सिखाया है।"
वॉन ने कहा, "उनके पास एक शानदार क्रिकेट ब्रेन है, और वह हमेशा अपनी जानकारी साझा करने और
अपने आस-पास के लोगों को बेहतर बनाने के लिए तैयार रहते हैं। हमारे सिस्टम में
बहुत से खिलाड़ी हैं जिन्हें उनके साथ खेलने से फायदा हुआ है।" हरिकेंस के
हाई परफॉर्मेंस मैनेजर सैलियन बीम्स ने कहा, "मैथ्यू लंबे समय से हरिकेन्स और तस्मानियाई क्रिकेट के लिए
बहुत जरूरी रहे हैं। उनका रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ कहता है, लेकिन जो बात हमेशा नंबरों में नहीं
दिखती, वह है खिलाड़ियों
और अपने आस-पास के लोगों पर उनका असर। वह एक जबरदस्त प्रतियोगी, नेतृत्वकर्ता और ऐसे इंसान रहे हैं
जिन्होंने हमेशा ऊंचे स्तर की मांग की है। खेल के सबसे ऊंचे स्तर पर उनका अनुभव
हमारे प्लेइंग ग्रुप के लिए बहुत कीमती रहा है।
मैट ने हरिकेन्स को बहुत कुछ दिया है, और हम क्लब में उनके हर योगदान के लिए
बहुत आभारी हैं। मैथ्यू वेड ने 2011-12 में पहले सीजन में शेन वॉर्न के साथ खेलते हुए मेलबर्न
स्टार्स से बीबीएल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने स्टार्स के साथ 16 और मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ 13 गेम खेले, फिर तस्मानिया लौटकर हरिकेंस के साथ 90 गेम खेले। वह लीग में सर्वाधिक रन बनाने
के मामले में नौवें बल्लेबाज हैं। वेड ने बीबीएल में 119 मैचों की 113 पारियों में 1 शतक और 19
अर्धशतक लगाते हुए 2,978 रन बनाए।
Breaking News
- PM मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने दी बधाई
- PM मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने दी बधाई
- सेहत का खजाना है उड़द दाल, जानिए इसके फायदे
- पीएम मोदी ने SEMICON India 2026 प्रदर्शनी का दौरा किया, प्रतिभागियों से की बातचीत
- कटहल: स्वाद के साथ सेहत का खजाना
- मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे
- भारतीय महिला टीम ने विश्व शतरंज ओलंपियाड अभियान की शुरुआत 4-0 की जीत के साथ की।
- चिप निर्माण से मजबूत इकोसिस्टम तक भारत का सफर
- फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते शेयरों में मामूली उछाल आया, अल्पकालिक ब्याज दरों में वृद्धि के साथ डॉलर में भी उछाल आया।
- केंद्र ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें लागू
मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे















