Breaking News

मुख्यमंत्री साय आज रायपुर और सरगुजा के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल


छत्तीसगढ़ 19 September 2026
post

मुख्यमंत्री साय आज रायपुर और सरगुजा के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 19 सितंबर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को रायपुर और सरगुजा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे रायपुर स्थित एक निजी रिजॉर्ट पहुंचकर चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 12:25 बजे हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:25 बजे अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पहुंचने के बाद 1:40 बजे एक निजी होटल में आयोजित अग्र महाकुंभ-2026 कार्यक्रम में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 3:55 बजे सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर स्थित अयप्पा ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:10 बजे बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे रायपुर लौटेंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.