नागोया, 26 सितंबर भारत के अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन खेल 2026 के पुरुष एकल स्क्वैश के फाइनल में जगह बना ली है। अभय ने शनिवार को सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे गेमों में 11-3, 12-10, 11-6 से हराया। इसके साथ ही वह एशियन खेल के पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।
विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज अभय से पहले सौरव घोषाल ने एशियन खेल के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई थी। घोषाल ने 2014 और 2023 में रजत पदक जीता था। अब अभय के पास भारत के लिए इस स्पर्धा में पहला एशियन खेल स्वर्ण पदक जीतने का मौका है।
अभय ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और पहला गेम 11-3 से आसानी से अपने नाम किया। दूसरे गेम में इरफान ने कड़ा संघर्ष किया और स्कोर 10-10 तक पहुंच गया, लेकिन अभय ने दबाव में संयम बनाए रखते हुए लगातार दो अंक हासिल किए और 12-10 से गेम जीतकर मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली।
तीसरे गेम में भी अभय ने शुरुआत से नियंत्रण बनाए रखा। उन्होंने चार मैच प्वाइंट हासिल किए और पहले ही मौके को भुनाते हुए गेम 11-6 से जीत लिया। इस जीत के साथ उन्होंने सीधे गेमों में मुकाबला अपने नाम कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
फाइनल में अभय का सामना एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी से हो सकता है। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के नूर जमान का मुकाबला मलेशिया के एइन योव एनजी से होगा।
अनाहत भी फाइनल में
भारत की अनाहत सिंह पहले ही महिला एकल स्क्वैश के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने शनिवार को जापान की विश्व नंबर छह खिलाड़ी सातोमी वातानाबे के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की।
अनाहत ने शुरुआती दो गेम 9-11 और 11-13 से गंवा दिए थे। इसके बाद 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की। तीसरे गेम में वह एक समय 8-10 से पीछे थीं, लेकिन दोनों गेम प्वाइंट बचाकर 12-10 से गेम जीत लिया। इसके बाद उन्होंने चौथा गेम 11-6 और निर्णायक गेम 11-3 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
अब अभय सिंह और अनाहत सिंह दोनों के सामने एशियन खेल में स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। व्यक्तिगत स्क्वैश स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दोनों को निर्धारित पात्रता मानदंड पूरे करने की स्थिति में लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन का अवसर मिलेगा।
Breaking News
- रायपुर : बाढ़ आपदा में राहत का केंद्र बना धमतरी का स्किल डेवलपमेंट सेंटर
- रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान: उम्र नहीं बनी हुनर की सीमा, ‘जशपुर सियान आइडल’ में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाई प्रतिभा
- रायपुर : छत्तीसगढ़ के ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय पहचान, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को SKOCH गोल्ड अवार्ड
- क्या आप भी फ्रिज से निकालकर तुरंत खा लेते हैं दही
- फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे
- वर्ल्ड कप 2027 पर विराट कोहली का सबसे बड़ा बयान: "यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा, जीतने के लिए लगा दूंगा जान"
- कबड्डी में भारत की बादशाहत, एक ही दिन में ईरान को दो बार पटका; महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता गोल्ड
- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रोहित और विराट पर रहेंगी निगाहें
- एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर
- कबीर के प्यार में अंधी मायरा को अरमान ने जड़ेगा थप्पड़, अभीरा की बेटी को भड़का रहा ये शख्स
एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर















