Breaking News

कबीर के प्यार में अंधी मायरा को अरमान ने जड़ेगा थप्पड़, अभीरा की बेटी को भड़का रहा ये शख्स


मनोरंजन 26 September 2026
post

कबीर के प्यार में अंधी मायरा को अरमान ने जड़ेगा थप्पड़, अभीरा की बेटी को भड़का रहा ये शख्स

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां पोद्दार हाउस में ड्रामा और क्लेश रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. मायरा "मुझे तो कबीर से ही शादी करनी है" वाली जिद्द पर पूरी तरह से अड़ी हुई है. अभीरा और अरमान उसे लॉजिक समझाने की फुल ट्राई कर रहे हैं कि शादी कोई जोक नहीं है और इसमें बहुत रिस्पॉन्सिबिलिटीज होती हैं, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है, उसपर प्यार का भूत सवार हो गया है. उसका कहना है कि करियर तो बाद में भी सेट हो जाएगा, पहले सब कबीर को एक्सेप्ट करें.

कबीर, मायरा को भड़काने की करेगा कोशिश

एपिसोड में देखेंगे कि कृष टॉक्सिक वेव पर चल रहा है. वो मायरा को अरमान और अभीरा के खिलाफ भड़का रहा है. उससे कह रहा है कि अपने प्यार के लिए मम्मा-पापा से खिलाफ हो जाओ. कृष उसे पट्टी पढ़ा रहा है कि जब तक वो कोई एक्सट्रीम स्टेप नहीं लेगी, उसके पेरेंट्स उसकी फीलिंग्स नहीं समझने वाले. इन सबके बीच अभीरा को 'मॉम-गिल्ट' हो रहा है और वो अपनी पेरेंटिंग पर डाउट कर रही है, लेकिन अरमान 'ग्रीन फ्लैग' हस्बैंड की तरह सपोर्ट में खड़ा है. इसी बीच कबीर, मायरा से मिलने पोद्दार हाउस में पहुंचता है.

मायरा को इस वजह से जोरदार थप्पड़ मारेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में भयंकर ड्रामा होने वाला है. मायरा और कबीर फैमिलीज के सामने खुलेआम डांस करेंगे और अपना रिलेशनशिप फ्लैक्स करते हुए उसे एक्सेप्ट करने की डिमांड करेंगे. इस ड्रामा को देखकर कावेरी (दादीसा) का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा. वह उसे सुनाएगी. इसी बीच अरमान भी गुस्से में अपनी बेटी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ देगा. क्या इस थप्पड़ के बाद मायरा असलियत समझ आएगी, या फिर ये उसे और भी ज्यादा टॉक्सिक रिबेल बनाकर कबीर के करीब धकेल देगा

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.