Breaking News

कबड्डी में भारत की बादशाहत, एक ही दिन में ईरान को दो बार पटका; महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता गोल्ड


खेल 26 September 2026
post

कबड्डी में भारत की बादशाहत, एक ही दिन में ईरान को दो बार पटका; महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला. पहले महिला टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता और इसके कुछ ही घंटों बाद पुरुष टीम ने भी वही कहानी दोहरा दी. भारत ने रोमांचक फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ने पुरुष कबड्डी में एशियन गेम्स का अपना 9वां गोल्ड मेडल जीत लिया.

भारत के लिए यह सिर्फ एक और गोल्ड नहीं था. पुरुष टीम ने हांगझोउ एशियन गेम्स में जीते खिताब को भी बरकरार रखा. यानी भारत ने लगातार दूसरी बार पुरुष कबड्डी में का स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

पहले बेटियों ने जीता गोल्ड, फिर बेटों ने किया कमाल

के लिए शनिवार का दिन कबड्डी में पूरी तरह गोल्डन रहा. दिन की शुरुआत महिला टीम की खिताबी जीत से हुई. भारतीय महिलाओं ने भी फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.

इसके बाद पुरुष टीम ने भी ईरान के खिलाफ फाइनल में मोर्चा संभाला. हालांकि शुरुआत से मुकाबला आसान नहीं था, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने गियर बदला और आखिर में 40-34 से मुकाबला अपने नाम कर लिया. एक दी दिन में भारत ने कबड्डी में डबल धमाल कर दिया.

पहले हाफ में पिछड़ गया था भारत

ईरान के खिलाफ फाइनल में को शुरुआत से ही कड़ी चुनौती मिली. शुरुआती आठ मिनट के बाद स्कोर 5-5 से बराबर था. इसके बाद भारत ने 12-9 की बढ़त बनाई, लेकिन ईरान ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर अपने पक्ष में कर लिया.

मुकाबले में कई बार बढ़त दोनों टीमों के बीच बदलती रही. भारत ने 16-14 की बढ़त बनाई, लेकिन ईरान ने फिर पलटवार किया और पहले हाफ के खत्म होने तक 18-17 की बढ़त हासिल कर ली. इंटरवल तक भारत सिर्फ एक अंक से पीछे था और मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ था.


दूसरे हाफ में बदला मैच का रुख

दूसरे हाफ की शुरुआत में ईरान ने अपनी बढ़त को 20-17 तक पहुंचा दिया. इसके बाद भारतीय डिफेंस ने वापसी की राह तैयार की. एक अहम सुपर टैकल की मदद से भारत ने अंतर कम किया और फिर 21-20 की बढ़त हासिल कर ली.

ईरान ने तुरंत बराबरी कर ली, लेकिन इसके बाद भारत ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बनानी शुरू की. भारत 24-21 से आगे हुआ, हालांकि ईरान ने सुपर टैकल के जरिए दो अंक लेकर स्कोर 24-23 कर दिया. इसके बाद भारत ने पटलवार करते हुए ईरान को ऑलआउट कर 29-24 की बढ़त बना ली. यहां से ने मुकाबले में पकड़ बनाना शुरू किया. जिसके बाद भारत ने ईरान को फिर आगे निकलने का मौका नहीं दिया. भारत ने मुकाबला 40-34 से जीतकर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.