Breaking News

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, बिना एक भी गेंद फेंके अफगानिस्तान को ऐसे दी मात


खेल 28 September 2026
post

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, बिना एक भी गेंद फेंके अफगानिस्तान को ऐसे दी मात

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार, 28 सितंबर को खेले जाने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. लगातार बारिश के चलते मुकाबला शुरू नहीं हो सका और एक भी गेंद नहीं फेंकी गई. इसके बाद टीम इंडिया ने बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

न टॉस हुआ, न फेंकी गई एक गेंद

एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से करनी थी. लेकिन जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया. मौसम खराब होने के कारण मुकाबला शुरू नहीं कराया जा सका. आखिरकार भारत और अफगानिस्तान का क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया गया.

भारत को ऐसे मिला सेमीफाइनल का टिकट

एशियन गेम्स के नॉकआउट मुकाबलों में बारिश के कारण मैच का नतीजा नहीं निकलने की स्थिति में बेहतर रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में भेजा जाता है. भारत का रैंकिंग अफगानिस्तान से काफी अच्छा है. इसलिए मुकाबला रद्द होने के बाद भारत को विजेता घोषित किया गया और टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई.

ICC रैंकिंग में भारत शीर्ष पर

इस पूरे मामले में ICC टी20 रैंकिंग की भूमिका अहम रही. भारत मौजूदा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 पर है, जबकि 10वें स्थान पर है. रैंकिंग की वजह से भारत को फायदा हुआ और बेहतर रैंकिंग के कारण भारत अगले राउंड में पहुंच गया.

पाकिस्तान भी ऐसे ही पहुंचा सेमीफाइनल में

पाकिस्तान भी इसी तरह सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल भी बारिश के कारण रद्द हो गया था. पाकिस्तान की टी20 रैंकिंग हांगकांग से बेहतर होने के कारण उसे भी बिना मैच खेले अगले दौर में जगह मिली. रैंकिंग में पाकिस्तान छठे और हांगकांग 24वें स्थान पर है.

अब भारत की नजर गोल्ड पर

भारत एशियन गेम्स में मौजूदा पुरुष क्रिकेट चैंपियन है. 2023 में भी भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. अब टीम के पास खिताब का बचाव करने का मौका है. इस बार हालांकि भारत का पहला मुकाबला ही बारिश की भेंट चढ़ गया. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल या श्रीलंका से हो सकता है.

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.