काठमांडू, 29 सितंबर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्रसंघ की 81वीं महासभा के दौरान नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल और श्रीलंका के विदेशमंत्री विजिथा हेराथ के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई।
विदेश मंत्री खनाल के सचिवालय के अनुसार, दोनों मंत्रियों के बीच महासभा के दौरान साइडलाइन बैठक हुई। इस दौरान नेपाल और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के मुद्दे पर चर्चा की गई।
बैठक में मंत्री खनाल ने नेपाल में हाल में आई विनाशकारी जलवायुजनित आपदा से प्रभावित समुदायों के प्रति श्रीलंका की सहानुभूति और एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आर्थिक और मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए श्रीलंका सरकार और वहां की जनता को धन्यवाद भी दिया।दोनों ने नेपाल-श्रीलंका के मैत्रीपूर्ण एवं सहयोगात्मक संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
उन्होंने मौजूदा द्विपक्षीय तंत्रों की बैठकें आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति, संपर्क सञ्जाल तथा जनस्तरीय संबंधों समेत आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और विस्तार एवं मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Breaking News
- कृषि और वन संपदा के वैल्यू एडिशन में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं : विष्णुदेव साय
- महादेवघाट में गणपति बप्पा को विदाई, 6 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन
- शहजाद से भिड़े सिवेत, स्वरा-करण ने मेकर्स को घेरा, आखिर किसे दिखाया गया बाहर का रास्ता
- करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई
- मुख्यमंत्री साय आज यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे, युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से करेंगे संवाद
- बुखार के बाद गले में इंफेक्शन, खांसी और खराश है, राहत पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
- एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने इस मामले पर टिप्पणी करने से परहेज किया, जबकि एआई तकनीक के दिग्गज ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण बैठक के लिए वाशिंगटन डीसी पहुंचे।
- कच्चे तेल और कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 138 अंक टूटा
- हिमालय न्यूट्रावेदिक्स की स्टॉक मार्केट में मजबूूत शुरुआत, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
- ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
नेपाल-श्रीलंका विदेशमंत्रियों की संयुक्त राष्ट्र में वार्ता















