Breaking News

शहजाद से भिड़े सिवेत, स्वरा-करण ने मेकर्स को घेरा, आखिर किसे दिखाया गया बाहर का रास्ता


मनोरंजन 29 September 2026
post

शहजाद से भिड़े सिवेत, स्वरा-करण ने मेकर्स को घेरा, आखिर किसे दिखाया गया बाहर का रास्ता

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में एक बड़ा विवाद हुआ है. इसने शो के माहौल को गरमा दिया है. 'अल्टीमेट रूलर' बनने की रेस और घर की राजनीति के बीच मामला इतना बिगड़ गया कि कंटेस्टेंट सिवेट तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच हाथापाई हो गई.

घटना के बाद मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए सिवेट तोमर को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. इसके बाद मामला और गरमा गया. सिवेट के एविक्शन पर आखिर क्यों भड़के स्वरा भास्कर और करण पटेल? क्या दोनों ने इस फैसले के विरोध में शो से ही किनारा कर लिया?

Rise and Fall Episode 2 Explain: आखिर ऐसा क्या हुआ?

दरअसल, खेल में जैसे ही 'अल्टीमेट रूरल' की रेस शुरू हुई, सभी रूरल्स को मिलकर सबसे कमजोर फैसला लेने वाले का नाम चुनना था. ज्यादातर लोगों ने सिवेट तोमर को टारगेट किया और उन्हें रेस से बाहर कर दिया.

इसी दौरान सिवेट और शहजाद के बीच का गंदा सच सामने आ गया. जो कल तक एक साथ मिलकर खेलने का नाटक कर रहे थे, वही सिवेट भड़क उठे और शहजाद को मुंह पर ही "फट्टू आदमी" कह डाला! सिवेट यहीं नहीं रुके, उन्होंने तेज प्रताप यादव के सामने शहजाद की औकात बताते हुए कहा- "अपनी जबान की कुछ कीमत तो रखा करो"

बहस से हाथापाई तक पहुंची बात, सिवांग ने शहजाद पर किया हमला

बहस के दौरान सिवेट तोमर ने स्वरा भास्कर से बात करनी शुरू की. इसी बीच शहजाद पूनावाला ने सिवेट के बदले रवैये पर सवाल उठाया, जिसके बाद मामला अचानक बिगड़ गया.

गुस्से में सिवेट ने शहजाद का गला पकड़ लिया और उनके कपड़े भी फट गए. दोनों के बीच हुई इस हाथापाई के बाद शहजाद घायल हो गए. शो के नियमों के मुताबिक मारपीट की सख्त मनाही है, इसलिए मेकर्स ने सिवेट को तुरंत शो से बाहर कर दिया.

स्वरा भास्कर और करण पटेल ने किया वॉकआउट, फिर आया बड़ा ट्विस्ट

सिवेट तोमर को शो से बाहर किए जाने के फैसले से स्वरा भास्कर और करण पटेल नाराज हो गए. दोनों का कहना था कि शहजाद ने पहले उकसाया था, फिर सजा सिर्फ सिवेट को क्यों दी गई? इसी के विरोध में दोनों ने टॉवर से वॉकआउट कर शो छोड़ने का ऐलान कर दिया.

लेकिन हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद कहानी ने बड़ा ट्विस्ट लिया. मेकर्स अपने फैसले से पीछे नहीं हटे और सिवेट तोमर शो से बाहर हो गए. वहीं, स्वरा भास्कर और करण पटेल ने बाद में अपना फैसला बदल लिया और शो में बने रहे.

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.