दुबई, 05 अक्टूबर ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उनके इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई गई है। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए सरकारी स्वामित्व वाली नेशनल ईरानी ऑयल कंपनी (एनआईओसी) के प्रमुख हमीद बोवार्ड को कार्यवाहक तेल मंत्री नियुक्त किया है।
पाकनेजाद अगस्त 2024 से ईरान के तेल मंत्री के पद पर थे। उनका इस्तीफा ऐसे समय हुआ है, जब ईरान की अर्थव्यवस्था पर अमेरिका के साथ सात महीने से जारी युद्ध और उससे जुड़े दबावों का असर पड़ रहा है।
ईरानी सरकारी मीडिया ने राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि पेजेशकियन द्वारा पाकनेजाद का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद हमीद बोवार्ड को कार्यवाहक तेल मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस्तीफा देने से पहले पाकनेजाद ने देश के तेल राजस्व को लेकर कहा था कि ईरान द्वारा बेचे गए तेल से होने वाली आय अब भी देश को मिल रही है और आगे भी इसके जारी रहने की उम्मीद है।
ईरान ओपेक का प्रमुख सदस्य है और उसकी अर्थव्यवस्था में तेल क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में तेल मंत्रालय में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब देश पहले से ही आर्थिक दबाव और युद्ध से उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है।
Breaking News
- रिश्वत मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
- अयोध्या पहुंचे राजनाथ, राम लला के किए दर्शन
- प्रेस क्लब ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार की निंदा की
- भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी
- तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित
- ब्राजील चुनाव : लूला पर बढ़त बनाने वाले फ्लावियो बोल्सोनारो कौन हैं?
- भारत-EU FTA पर साल के अंत तक हस्ताक्षर की उम्मीद, 2027 में लागू होने की संभावना
- PARAM 8000 से PARAM Rudra तक: भारत की सुपरकंप्यूटिंग यात्रा
- सेल का कच्चे इस्पात का उत्पादन अप्रैल-सितंबर में बढ़कर 96 लाख टन हुआ
- छुहारा पकाकर खाना कई प्रकार से है फायदेमंद
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने पद से दिया इस्तीफा















