Breaking News

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा


खेल 06 October 2026
post

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर की घोषणा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को सभी फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इस फैसले की घोषणा की। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब उन्होंने हाल ही में भारत को एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल दिलाया था।

“यह कोई आसान फैसला नहीं”

हरमनप्रीत ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज, मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह कोई आसान फैसला नहीं है। इसमें बरसों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे। मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है—अपना खून-पसीना, अपना समय और कई बार अपने खेल और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का भी एक हिस्सा।” उन्होंने कहा कि कई मौकों पर उन्हें अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन, विकास और इच्छाओं को दरकिनार करना पड़ा, क्योंकि उनका मानना था कि टीम सबसे पहले है।

कप्तानी का सबसे बड़ा मुकाम: 2025 वनडे वर्ल्ड कप

कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2025 में मिली, जब उन्होंने भारत को अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जिताया। एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल भी उनके नेतृत्व की प्रमुख सफलता रही। उन्होंने आगे लिखा, “एक कप्तान के तौर पर, मुझे मुश्किल फैसले लेने पड़े हैं। ऐसे फैसले जिन्हें हमेशा समझा नहीं गया, जो हमेशा आसान नहीं थे और कभी-कभी जिनके लिए मुझे व्यक्तिगत कीमत भी चुकानी पड़ी। लेकिन मेरा हर फैसला एक ही मकसद से लिया गया था—इस टीम को बेहतर बनाना और दूसरे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, खुद पर भरोसा करने और अपना सर्वश्रेष्ठ रूप पाने का मौका देना।”

“टीम अच्छी स्थिति में है, अब आगे बढ़ने का समय”

हरमनप्रीत ने बताया कि कप्तानी के सफर में उन्होंने सबसे बुरे पल, आलोचना और शक भी देखे, लेकिन शानदार जीत और देश का प्रतिनिधित्व करने का गर्व भी महसूस किया। आज वे शांति और गर्व के साथ यह भूमिका छोड़ रही हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है कि टीम मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने अपना फर्ज निभाया है। मैंने इस टीम को अपना सब कुछ दिया। अब, मेरे लिए आगे बढ़ने का समय है। कप्तानी आज खत्म हो सकती है, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा।”

टीम, BCCI और फैन्स का आभार

हरमनप्रीत ने अपनी टीम की साथियों, कोचों, सपोर्ट स्टाफ, मैनेजमेंट, BCCI, परिवार और फैन्स का समर्थन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, “खून। पसीना। कुर्बानी। गर्व। मैंने सब कुछ दिया। अब, मैं फिर से खेल के प्रति अपने प्यार के लिए खेलने को तैयार हूं। कप्तानी खत्म होती है। सफर जारी रहेगा।” हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए कप्तान का ऐलान BCCI जल्द कर सकता है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.