रायपुर भारतीय जनता पार्टी जवाहर नगर मंडल की मासिक बैठक बढ़ईपारा स्थित दुलार धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों की समीक्षा के साथ 7 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की तैयारियों को लेकर रणनीति तय की गई। प्रदेश स्तर पर भी इस दिन सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा आयोजित करने की तैयारी है।
कृषि मंडपम में होगा एकत्रीकरण
बैठक में मंडल प्रभारी अनूप खेलकर ने बताया कि 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मंडल टोली कृषि मंडपम में एकत्र होंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन और ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
पार्टी की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद सेवा ज्योति यात्रा और बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली कृषि मंडपम से शुरू होकर तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक जाएगी।
‘विकसित भारत संकल्प चौक’ बनाने की योजना
बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम के तहत शहर के एक प्रमुख स्थल पर ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ के निर्माण की योजना भी है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, इसका उद्देश्य आयोजन को एक स्मरणीय स्वरूप देना है।
कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील
मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, महामंत्री रमेश शर्मा और गीता रेड्डी ने पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति से 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कृषि मंडपम पहुंचने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी टोलियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मंडल प्रभारी अनूप खेलकर, मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, महामंत्री रमेश शर्मा और गीता रेड्डी के अलावा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, पार्षद, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें असगर अली, राजेश पांडे, अवतार सिंह बागल, सुनील शर्मा, हरीश फरीकार, भूषण टावरे, विकास गुप्ता, देव यादव, गौरव शर्मा, साजन श्रीवास, प्रणीत जैन, कुशल गेडेकर, संतोष निहाल, एकता गुप्ता, विजय सोनी, शंकर शर्मा, सूरज शर्मा, नीलू तलमेल, मोहनीश रजा और पूनम सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
Breaking News
- व्रत, पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व
- रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
- रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: किराए के दो कमरों से सुविधायुक्त भवन तक, भाटापारा आंगनबाड़ी केंद्र को मिला अपना घर
- रायपुर : सरकार आपके द्वार: कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर आयोजित
- 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, जवाहर नगर मंडल ने बनाई रणनीति
- सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने 80 प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदत्त
- ब्लेज़र OJ 287 के एक दशक लंबे अध्ययन से विशाल बाइनरी ब्लैक होल प्रणाली के बारे में नए सुराग मिले हैं।
- कैबिनेट ने लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कोष के लिए 10,000 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता को मंजूरी दी
- वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में भारत की इस्पात खपत में 7.5% की वृद्धि हुई; कच्चे इस्पात उत्पादन में 2.9% की वृद्धि हुई।
7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, जवाहर नगर मंडल ने बनाई रणनीति












