Breaking News

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने 80 प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित


शहर 06 October 2026
post

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने 80 प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित

भिलाई  सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने ब्रह्म प्रकाश भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय रहे। समारोह का शुभारंभभगवान ब्रह्मदेव एवं भगवान परशुराम के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पंडित हरे कृष्णा पाण्डेय द्वारा स्वस्ति वाचन से हुआ। 

कार्यक्रम में समाज के 80 होनहार बच्चों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता करते हुए समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा कि समाज अपने होनहार बच्चों का उत्साह व मनोबल बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भिलाई आज शिक्षा धानी के रूप में उभर चुका है और यहां के बच्चे देश-विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्य अतिथि प्रो. राजीव प्रकाश ने बच्चों को सनातन संस्कृति, रामायण व गीता के अध्ययन से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने बस्तर के आदिवासी अंचलों में शिक्षा विस्तार तथा आईआईटी भिलाई द्वारा संचालित विभिन्न तकनीकी व सामाजिक नवाचारों की जानकारी भी दी। 

कार्यक्रम का संचालन सुनील मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी विष्णु पाठक ने किया। इस अवसर पर महासचिव रामलखन मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पाण्डेय, चंद्रशेखर पाण्डेय, जे.एन. तिवारी, संजय पाण्डेय, प्रीति दुबे सहित भिलाई, रायपुर, बेमेतरा, बालोद व राजनांदगांव के समाजजन उपस्थित थे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.