Breaking News

आखिरी सीटी बजने के साथ मेसी की आंखों से छलकने लगे आंसू, 1 गोल और 2 असिस्ट के साथ ली इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई


खेल 07 October 2026
post

आखिरी सीटी बजने के साथ मेसी की आंखों से छलकने लगे आंसू, 1 गोल और 2 असिस्ट के साथ ली इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई

ब्यूनस आयर्स में मंगलवार की रात सिर्फ एक फुटबॉल मैच नहीं खेला गया, बल्कि एक युग को विदाई दी गई. अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी ने बेनिन के खिलाफ अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच को यादगार बना दिया. उन्होंने दो गोल में असिस्ट करने के साथ खुद भी एक गोल दागा और अर्जेंटीना ने मुकाबला 3-0 से जीत लिया.

मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम का माहौल पूरी तरह भावुक हो गया. मैदान पर अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मेसी को गले लगाकर सम्मान दिया, वहीं स्टैंड्स में मौजूद फैन्स लगातार उनके नाम के नारे लगाते रहे. कई दर्शकों की आंखों में आंसू थे. हर कोई इस पल को अपनी यादों में हमेशा के लिए सहेज लेना चाहता था.

पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. लेकिन ब्रेक के बाद मेसी ने मुकाबले की पूरी तस्वीर बदल दी.

48वें मिनट में मेसी ने निकोलस ओटामेंडी को दिया, जिसे उन्होंने गोल में बदलकर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद भी मेसी का असर कम नहीं हुआ. उन्होंने निको पाज को बेहतरीन मौका दिया और पाज ने खूबसूरत कर्लिंग शॉट के जरिए गेंद को गोल में पहुंचा दिया. अर्जेंटीना 2-0 से आगे हो चुका था और अब बारी खुद मेसी की थी.

 

मैच के 71वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली. मेसी ने खुद जिम्मेदारी ली और बेहद शांत अंदाज में गेंद को बेनिन के गोलकीपर मार्सेल डांजिनो की पहुंच से दूर टॉप राइट कॉर्नर में पहुंचा दिया.

गेंद जाल में पहुंचते ही पूरा स्टेडियम मेसी के नाम से गूंज उठा. यह अर्जेंटीना के लिए मेसी का 126वां इंटरनेशनल गोल रहा. इस गोल के साथ स्कोर 3-0 हो गया और मेजबान टीम ने मुकाबले पर पूरी तरह कब्जा कर लिया.

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.