रायपुर, 6 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा।
पार्टी के अनुसार प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों और सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ यात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इसके लिए भाजपा संगठन ने विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को उपस्थिति का दायित्व सौंपा है। रायपुर शहर एवं ग्रामीण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा दुर्ग-भिलाई में मंत्री गजेन्द्र यादव प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
इसी तरह बेमेतरा में मंत्री दयालदास बघेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में टंकराम वर्मा, बस्तर में केदार कश्यप, जांजगीर-चांपा में गुरु खुशवंत साहेब, कोरबा में लखनलाल देवांगन और रायगढ़ में ओ.पी. चौधरी की उपस्थिति प्रस्तावित है। बलरामपुर में रामविचार नेताम, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में श्यामबिहारी जायसवाल तथा जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू समेत अन्य वरिष्ठ नेता कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इसके अलावा गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद में सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव में सांसद संतोष पांडेय, नारायणपुर में सांसद भोजराज नाग, दंतेवाड़ा में सांसद महेश कश्यप, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया और कोरिया में सांसद चिंतामणि महाराज सहित विभिन्न जिलों में सांसद, विधायक एवं संगठन पदाधिकारी यात्रा में सहभागिता करेंगे।
भाजपा के अनुसार, यात्रा के माध्यम से जनसेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कई स्थानों पर यात्रा के साथ बाइक रैली, पदयात्रा, सेवा ज्योति कलश और संकल्प सभा जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
पार्टी ने संबंधित जिलों के स्थानीय सांसदों, विधायकों तथा विभिन्न आयोग, निगम-मंडलों के अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यक्रमों में शामिल होने की अपेक्षा की है।
Breaking News
- Apple ने किया 'Welcome Home' इवेंट का ऐलान, जानें क्या होगा खास
- ID नहीं बनी तो अटक सकती है ₹2,000 की किस्त
- फेस्टिव सीजन में गिरावट! सोना ₹1.49 लाख और चांदी ₹2.34 लाख पर आई
- एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज ने निवेशकों को किया खुश, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
- अमेरिका में H-1B और Green Card नियमों पर सख्ती, Microsoft-Infosys-Tata-Wipro समेत 7 बड़ी IT कंपनियां प्रभावित
- रूसी सेना में 259 भारतीयों की भर्ती, 69 की जान को खतरा; 2 लाख सैलरी का लालच देकर भेजा था युद्ध में
- सिंगापुर दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर
- 6जी में वैश्विक सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारत का बड़ा कदम, 5 एमओयू और 9 श्वेत पत्र जारी
- उपचुनाव के नतीजे आज: तमिलनाडु, बंगाल, पुडुचेरी और असम में वोटों की गिनती जारी, 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट के परिणाम तय करेंगे पार्टियों की किस्मत
सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’















