रायपुर में साइबर ठगी का एक हैरान करने
वाला मामला सामने आया है। यहां एक जेल प्रहरी के बैंक खाते से करीब 95 हजार रुपये पार हो गए। खास बात ये है कि
पीड़ित ने मोबाइल में तकनीकी दिक्कत के चलते योनो, पेटीएम और फोनपे जैसे एप को हटाकर मोबाइल को फॉर्मेट कराया
था। दो दिन बाद जब एप दोबारा डाउनलोड किए गए, तो खाते से रकम गायब मिली। मामला रायपुर के गंज थाना क्षेत्र
का है। मिली जानकारी के मुताबिक, जेल प्रहरी के मोबाइल में योनो, पेटीएम और फोनपे एप काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने
मोबाइल को फॉर्मेट कराया। मोबाइल फॉर्मेट करने के दो दिन बाद जब उन्होंने दोबारा
संबंधित बैंकिंग और पेमेंट एप डाउनलोड किए, तो बैंक खाते से करीब 95 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। खाते से रकम गायब होने की
जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930
पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद जांच में सामने आया कि रकम एक यूनिटी स्मॉल
फाइनेंस बैंक के खाते में ट्रांसफर हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई।
गंज थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस
बैंक ट्रांजेक्शन और संबंधित खाते की जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की
कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साइबर एक्सपर्ट लगातार
लोगों को सलाह देते हैं कि मोबाइल फॉर्मेट करने या किसी संदिग्ध गतिविधि के बाद
बैंक खाते और यूपीआई ट्रांजेक्शन पर नजर रखें और किसी भी तरह की ठगी होने पर
तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
Breaking News
- दुर्ग जिले को 218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई गति
- सुचारू यातायात व्यवस्था जिले का आईना : एसएसपी अग्रवाल
- खड़गवां में खुलेगा उप-पंजीयक कार्यालय, जारी हुई अधिसूचना
- मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर,‘सेवा सेतु’और रोजगार मेले में होंगे शामिल
- नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं
- सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों की भारत ने की निंदा
- राष्ट्रपति पेजेशकियान और पुतिन की फोन वार्ता, रणनीतिक द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा
- अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची
- सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’
- ओमारा वेंचर्स की शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ शुुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
YONO, Paytm और PhonePe हटाए, दो दिन बाद खाते से 95 हजार साफ












