Breaking News

बांग्लादेश में शारदीय नवरात्रि पर सुरक्षा का जिम्मा अंसार और वीडीपी को


विदेश 08 October 2026
post

बांग्लादेश में शारदीय नवरात्रि पर सुरक्षा का जिम्मा अंसार और वीडीपी को

ढाका (बांग्लादेश), 08 अक्टूबर   देश में शारदीय नवरात्रि और इस अवसर पर सजने वाले दुर्गा पंडालों की सुरक्षा बांग्लादेश अंसार एंड विलेज डिफेंस पार्टी (वीडीपी) को सौंपा गया है। बांग्लादेश अंसार एंड विलेज डिफेंस पार्टी गृह मंत्रालय के अधीन सहायक अर्धसैनिक बल है। इस बल ने शारदीय दुर्गा पूजा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पूरे देश में सुरक्षा के अग्रिम उपाय शुरू कर दिए हैं।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार देररात जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बल के सदस्यों ने देशभर में मूर्ति बनाने वाली जगह, पूजा पंडालों और मंदिरों का दौरा शुरू कर दिया है। आयोजन समितियों के नेताओं, मंदिर अधिकारियों और मूर्ति बनाने वालों के साथ बातचीत की जा रही है। यह उपाय बांग्लादेश अंसार एंड विलेज डिफेंस पार्टी के महानिदेशक मेजर जनरल अब्दुल मोतालेब सज्जाद महमूद के निर्देश पर जिला और उपजिला स्तर पर किए जा रहे हैं।

बताया गया है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय पर भी जोर दिया जा रहा है। महानिदेशक ने दुर्गा पूजा पंडालों में समग्र सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने में सहयोग करने के लिए भी कहा है। दुर्गा पंडालों में बल के सदस्यों को भी तैनात करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.