दुर्ग डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने यातायात मुख्यालय नेहरू नगर में नवरात्रि पर्व को देखते हुए यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने यातायात विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुचारू यातायात संचालन, सड़क सुरक्षा एवं प्रभावी यातायात नियंत्रण के संबंध में आवश्यक कदम उठाए।
बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बल एवं चेकिंग पॉइंट लगाकर यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं बार-बार दुर्घटना वाले स्थानों का चिन्हांकन कर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया। विशेष रूप से नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने, ओवरलोडिंग तथा वाहनों में ब्लैक फिल्म के उपयोग के मामलों में लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही के साथ आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सुरक्षित वाहन चालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा नशे में वाहन नहीं चलाने के संबंध में निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।सराहनीय कार्यबैठक में यातायात विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नवरात्रि एवं आगामी त्योहारी सीजन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। शराब पीकर अथवा तेज गति से वाहन न चलाएं और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
Breaking News
- दुर्ग जिले को 218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई गति
- सुचारू यातायात व्यवस्था जिले का आईना : एसएसपी अग्रवाल
- खड़गवां में खुलेगा उप-पंजीयक कार्यालय, जारी हुई अधिसूचना
- मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर,‘सेवा सेतु’और रोजगार मेले में होंगे शामिल
- नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं
- सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों की भारत ने की निंदा
- राष्ट्रपति पेजेशकियान और पुतिन की फोन वार्ता, रणनीतिक द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा
- अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची
- सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’
- ओमारा वेंचर्स की शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ शुुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
सुचारू यातायात व्यवस्था जिले का आईना : एसएसपी अग्रवाल














