Breaking News

हस्तशिल्प निर्यात में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह


देश 14 October 2026
post

हस्तशिल्प निर्यात में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का हस्तशिल्प निर्यात करीब 25 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत ने 40 देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाया है और आने वाले समय में 56 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की संभावना है। इससे हस्तशिल्प क्षेत्र के निर्यात को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ‘इंडिया एक्सपो मार्ट’ में आयोजित पांच दिवसीय आईआईजीएफ दिल्ली मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाना, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ कारोबारी संपर्क बढ़ाना और देश के हस्तशिल्प निर्यात को नई गति देना है।

उन्होंने आयोजकों से 10 प्रतिशत युवाओं को निर्यात कारोबार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अंतरराष्ट्रीय व्यापार की संभावनाओं से परिचित कराने और निर्यात के अवसर उपलब्ध कराने से नए उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे रोजगार सृजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना और महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि 1994 में शुरुआत के बाद से यह मेला वैश्विक खरीदारों के लिए एक प्रमुख कारोबारी मंच बन गया है। उनके अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में हस्तशिल्प का कुल निर्यात 33,168 करोड़ रुपये रहा।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.