नई दिल्ली, 15 अक्टूबर हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार कल के गिरावट से उबरते हुए तेज बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बाजार ने कारोबार की जोरदार शुरुआत की। बाजार खुलने के साथ ही प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 750 अंक से अधिक उछला, जबकि निफ्टी 22,750 के स्तर पार कर गया है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 763.13 अंक यानी 1.05 फीसदी की उछाल के साथ 73,545.02 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 227.10 अंक यानी 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ 22,849.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.88 पर कारोबार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 72,781.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 अंकों पर बंद हुआ था।
Breaking News
- रायपुर : कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू होगा हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान
- आकाशगंगा में अतिक्रमण पर निगम सख्त, मार्किंग से व्यापारियों में खलबली
- त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने की व्यापारियों से चर्चा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ और राजनांदगांव जिले के दौरे पर
- बदलते वैश्विक क्रम के अनुरूप राष्ट्र अपनी विशिष्ट परिस्थितियों के अनुसार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और नई साझेदारियों की खोज कर रहे हैं: रायसीना मिडिल ईस्ट में विदेश मंत्री का संबोधन
- रोबोटिक्स से फिजिकल AI तक, ESTIC 2026 में दिखेगी भविष्य की तकनीक
- अमेरिकी CPI के सकारात्मक आंकड़ों के बाद AI ट्रेडों में गिरावट आने से एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिली।
- नवरात्रि व्रत में गर्मी से राहत, हाइड्रेशन के लिए पिएं ये 7 ड्रिंक्स
- एशियन पैरा गेम्स 2026 से पहले शीतल देवी ने साझा की अपनी कहानी
- बिठूर उपचुनाव: पहले चरण में भाजपा-कांग्रेस के बीच 909 वोटों का अंतर
हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 763 अंक उछला















