Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ और राजनांदगांव जिले के दौरे पर


छत्तीसगढ़ 15 October 2026
post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ और राजनांदगांव जिले के दौरे पर

रायपुर 15 अक्टूबर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को रायगढ़ और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रायगढ़ में आयोजित ‘नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे। इसके बाद वे तमनार क्षेत्र में आयोजित ‘करमा पूजा उत्सव’ में शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।

मुख्यमंत्री शाम 7:15 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। वे रात 9:35 बजे राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां रात 10:30 बजे तक उनका कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद मुख्यमंत्री रात 11:58 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.