पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल और भू-राजनीतिक व्यवधानों के बीच भारत के लचीलेपन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाकर और घरेलू क्षमताओं को मजबूत करके देश ने हाल ही में पश्चिम एशियाई संकटों के दौरान आवश्यक ईंधन आपूर्ति की निरंतरता को सफलतापूर्वक बनाए रखा।
श्री पुरी ने ये बातें कल नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित 'विकसित भारत के मार्ग: शताब्दी सम्मेलन' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि अपने पेशेवर जीवन के चरम पर पहुंच रहे युवा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में एसआरसीसी की यात्रा का जिक्र करते हुए, श्री पुरी ने युवाओं से भारतीय उद्यमों को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से विश्वसनीयता, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय भरोसे पर आधारित विश्व स्तरीय भारतीय संस्थानों और उद्यमों के निर्माण का भी आग्रह किया।















