काहिरा, 19 अक्टूबर इजराइल ने गाजा में वाणिज्यिक सामान की खेपों के प्रवेश पर लगी रोक हटाने का फैसला किया है। यह रोक हमास और व्यापारियों के बीच कथित शुल्क वसूली को लेकर विवाद के बाद कई दिनों से लागू थी। आपूर्ति बहाल होने से युद्ध प्रभावित गाजा में खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।
गाजा में मानवीय मामलों की निगरानी करने वाली इजराइली सैन्य एजेंसी कोगाट (सीओजीएटी) ने सोमवार को बताया कि व्यापारियों ने उसे जानकारी दी है कि हमास प्रशासन ने प्रत्येक ट्रक पर 10,000 शेकेल (करीब 3,225 डॉलर) भुगतान की मांग वापस ले ली है। इसके बाद वाणिज्यिक खेपों के प्रवेश की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया।
एजेंसी ने कहा कि आपूर्ति बहाल करने का कदम युद्धविराम समझौते में शामिल मानवीय प्रावधानों के प्रति इजराइल की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। हालांकि, उसने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की ओर से दी गई जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सामान की आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से बहाल की जाएगी और सर्दियों से पहले आवश्यक वस्तुओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
कोगाट के अनुसार, भुगतान प्रक्रिया पर निगरानी भी सख्त की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी लेनदेन का रिकॉर्ड बैंक हस्तांतरण के माध्यम से रखा जाए। हमास को भुगतान करने वाले व्यापारियों को आपूर्ति व्यवस्था से बाहर किया जा सकता है।
Breaking News
- भारत-न्यूजीलैंड के बीच एफटीए हुआ लागू, भारतीय सामानों को 100 फीसदी ड्यूटी-फ्री एंट्री
- विजयादशमी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
- विजयादशमी का महत्व, जानिए क्यों मनाते हैं दशहरा
- पेरिस में आज से फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू होगा।
- एशियाई पैरा खेल: गोला फेंक में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ प्रवीण शर्मा ने जीता कांस्य
- एशियाई पैरा गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने 11 पदक जीते, चौथा स्थान हासिल किया; प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
- गाजा में वाणिज्यिक सामान की आपूर्ति फिर शुरू करेगा इजराइल
- राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
- कहीं रावण दहन तो कहीं दुर्गा विसर्जन, भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है दशहरा
- विश्व बैंक समूह ने अपनी पहली डिजिटल रणनीति शुरू की, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कनेक्टिविटी और रोजगार सृजन पर केंद्रित है।
गाजा में वाणिज्यिक सामान की आपूर्ति फिर शुरू करेगा इजराइल















