आइची-नागोया, 23 अक्टूबर पैरा एशियाई खेल-2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकॉर्ड के साथ दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया, जबकि हेनी ने भाला फेंक में नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा अजय कुमार ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। पैरा टेबल टेनिस में जेहान दोराब मदान और शुभम वाधवा ने भी कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में योगदान दिया।
पुरुषों की 400 मीटर टी44 स्पर्धा में संदीप ने 52.28 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता और विश्व रिकॉर्ड बनाया। सऊदी अरब के नूर अलसाना ने 53.13 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। भारत के अजय कुमार ने 53.61 सेकंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता। इस तरह भारत ने इस स्पर्धा में दो पदक अपने नाम किए। अजय ने इस प्रदर्शन के साथ खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया।
पुरुषों की भाला फेंक एफ37 स्पर्धा में भारत के हेनी ने 60.49 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता और विश्व रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अंतिम प्रयास में किया। हेनी ने 1116 रेटिंग अंक हासिल किए। ईरान के होर्मोज सेइदिकाजपुंजी ने 50.68 मीटर के प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता, जबकि चीन के चेंगजी यू ने 53.66 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक हासिल किया और एशियाई रिकॉर्ड बनाया।
पैरा टेबल टेनिस के पुरुष युगल एमडी-4 वर्ग में भारत के जेहान दोराब मदान और शुभम वाधवा ने कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के जिनचियोल पार्क और क्यूंग-ह्युन किम से 0-3 से हार मिली। कोरियाई जोड़ी ने 14-12, 11-7 और 11-5 से मुकाबला अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी के 50 वर्षीय जेहान मदान पैरा एशियाई खेल-2026 में पदक जीतने वाले भारतीय दल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
Breaking News
- भारत ने UN सिक्योरिटी काउंसिल में सुधार की मांग की, लेजिटिमेसी संकट का हवाला दिया
- सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस के लिए ‘फेल्ड प्रोडक्ट’
- राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
- आईआईटी भिलाई छठे दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए तैयार
- जिला मुख्यालय दुर्ग में एक दिवसीय आयोजन 2 नवम्बर को
- फ्री स्टॉक टिप्स के चक्कर में न गंवाएं खून-पसीने की कमाई, SEBI ने किया अलर्ट
- जर्मन कंपनियों के लिए भारत में निवेश और विनिर्माण के बड़े अवसर : पीयूष गोयल
- ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
- साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर
- न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, चोट बनी वजह
एशियन पैरा खेल : संदीप और हेनी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीते स्वर्ण















