दुर्ग नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति, तितुरडीह, वार्ड क्रमांक 19 के दुर्गा पूजा पंडाल में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कल महारानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उत्कल युवा समिति के युवाओं ने शिक्षा मंत्री यादव का आत्मीय स्वागत किया तथा उत्कल समाज की संस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक उत्कल स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर युवाओं ने समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर समाज के लोगों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल रहा।
इन युवाओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर अभिषेक टंडन, प्रिंस, पीयूष टंडन, अर्जुन सोना, नीरज बॉय, दिग्विजय तांडी, मुकेश कुमार, सुभाष सोना, रोहित महानंद, ओंस टोबा, बलराम कुमार, सूरज, मुकेश टंडन एवं निकेश तांडी सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।
नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति, तितुरडीह, वार्ड क्रमांक 19 ने सामाजिक एकता, भाईचारे और उत्कल समाज की गौरवशाली संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
Breaking News
- राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर होगी कार्रवाई
- मोरन नदी पर बनेगा पुल, महाअष्टमी पर मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन
- नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में पहुंचे शिक्षा मंत्री यादव
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ
- कनाडा में दो भारतीय मूल के नेता बने मेयर: हर्षन रामदास ने फर्नी, तो सुरिंदरपाल ने विलियम्स लेक से दर्ज की जीत
- पृथ्वी विज्ञान में संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने के लिए मंत्रालय और AcSIR में समझौता
- नवरात्रि के 9 दिन के व्रत के बाद पारण में न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है पेट की परेशानी
- क्या है इसबगोल इस्तेमाल करने का सही तरीका?
- घरेलू खिताबों के बाद वैश्विक चुनौती, S8UL Esports ने जीते दो टूर्नामेंट
- एक रात, एक फैसला और ढेर सारा सस्पेंस... तैयार रखिए इन फिल्मों और शो की वॉचलिस्ट
नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में पहुंचे शिक्षा मंत्री यादव













