Breaking News

दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद


शहर 26 October 2026
post

दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

दुर्ग   दुर्ग जिले में जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तथा महाराजा चौक से बोरसी रोड तक सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत विद्युत पोलों की शिफ्टिंग एवं ट्रांसफॉर्मर संबंधी कार्य किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग, विद्युत/यांत्रिकी संभाग दुर्ग के ए.ई.  अब्दुल वारिस से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त कार्यों के लिए 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र 26 अक्टूबर को ऋषभ साउथ सिटी, रॉयल ग्रीन, रॉयल पार्क, यूटोपिया, डी-मार्ट, मनीष पेट्रोल पंप एवं आसपास के क्षेत्र। 27 अक्टूबर को महाराजा चौक, कलकत्ता स्वीट्स, मीनाक्षी नगर, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, विश्वनाथ नगर, डल्लू ऑटो, साहू जलेबी, दुबे साहब ट्रांसफॉर्मर, पहराइवा बुटीक एवं आसपास के क्षेत्र। 28 अक्टूबर को न्यू आदर्श नगर, ज्योति ऑप्टिकल्स, जेमिनी हॉस्पिटल, कलर्स हॉस्पिटल एवं आसपास के क्षेत्र। 29 अक्टूबर को वाल्किन्स हॉस्पिटल, मालू मेडिकल, जाल तिराहा, तिरंगा भवन एवं आसपास के क्षेत्र। 30 अक्टूबर को ओल्ड बोरसी, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, मीनाक्षी नगर एवं आसपास के क्षेत्र। 31 अक्टूबर को डोमिनोज, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर, बिजोरा साहब एक्स-मेर, जुगनू डेरा के पीछे एवं आसपास के क्षेत्र शामिल है। नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में कर लें। प्रतिदिन कार्य पूर्ण होने पर विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

लोक निर्माण विभाग, विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग दुर्ग के सहायक अभियंता अब्दुल वारिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तथा महाराजा चौक से बोरसी रोड तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। सड़क को चौड़ा करने के लिए रास्ते में आने वाले विद्युत पोलों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रांसफॉर्मर से जुड़े जरूरी कार्य भी किए जाएंगे। इन कार्यों को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए अलग-अलग दिनों में संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। विभाग का कहना है कि निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद प्रतिदिन बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.