भिलाईनगर छठ पर्व से पहले नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में तालाबों की साफ-सफाई में तेजी आ गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तालाबों से जलकुंभी, शैवाल, विसर्जन सामग्री एवं अन्य कचरे को हटाया जा रहा है।
जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 कुरुद बस्ती स्थित नकटा तालाब में जलकुंभी, कमल की डंडियों एवं शैवाल की कटिंग कर उन्हें तालाब से बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, वार्ड क्रमांक 23 घासीदास नगर तालाब से विसर्जन सामग्री निकालकर सफाई की जा रही है, ताकि तालाब को स्वच्छ बनाया जा सके।
जोन-3 अंतर्गत बैकुंठधाम तालाब में जेसीबी एवं डंपर की सहायता से कचरे की सफाई कर उसे हटाया जा रहा है। इसी प्रकार जोन-4 शिवाजीनगर क्षेत्र में भी छठ पर्व के पूर्व तालाबों की साफ-सफाई की गई।
नगर निगम द्वारा पर्व के मद्देनजर तालाबों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए सफाई कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान स्वच्छ वातावरण एवं बेहतर सुविधाएं मिल सकें
Breaking News
- रायपुर : खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
- दुर्ग में सांसद-सरपंच संवाद, गांवों के विकास पर मंथन
- छठ से पहले भिलाई निगम क्षेत्र के तालाबों की सफाई तेज
- आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम
- रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र और इंडो-पैसिफिक में एक भरोसेमंद नेट सिक्योरिटी प्रोवाइडर बना रहेगा।
- स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारत ने पिछले दशक में हेल्थकेयर और डिजिटल सेवाओं में काफी तरक्की की है।
- बिना ज्यादा मेहनत के बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, जानें खास तरीका
- 14वें दिन भी जारी रही ‘जेलर 2’ की कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने पार किया नया पड़ाव
- त्योहारों के बीच आज क्या है सोने-चांदी का हाल, पटना-रांची से दिल्ली तक देखें लेटेस्ट रेट्स
- भारतीय शेयर बाजार मजूबती के साथ खुला, मीडिया और आईटी स्टॉक्स में खरीदारी
छठ से पहले भिलाई निगम क्षेत्र के तालाबों की सफाई तेज













