सारब्रुकेन, 30 अक्टूबर
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हायलो ओपन 2026 के महिला एकल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने फ्रांस की रोसी ओक्टाविया पंकासारी को सीधे गेमों में 21-9, 21-6 से हराया। यह मुकाबला 30 मिनट से भी कम समय में समाप्त हो गया।
क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना डेनमार्क की अमाली शुल्ज से होगा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु इस सुपर 500 प्रतियोगिता में फ्रेंच ओपन सुपर 750 में उपविजेता रहने के बाद उतरी हैं। फ्रेंच ओपन के फाइनल में उन्हें विश्व की नंबर एक खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की आन से यंग से हार का सामना करना पड़ा था।
इस बीच युवा भारतीय खिलाड़ी अनमोल खरब ने भी शानदार वापसी करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 19 वर्षीय अनमोल ने प्री-क्वार्टर फाइनल में उच्च वरीयता प्राप्त डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन को एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 11-21, 21-18, 25-23 से हराया।
पहला गेम गंवाने के बाद अनमोल ने दूसरे गेम में वापसी की और मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचाया। तीसरे गेम में उन्होंने धैर्य बनाए रखते हुए 25-23 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब उनका सामना भारत की ही उन्नति हुड्डा से होगा।
हालांकि, मालविका बंसोड़ को महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कनाडा की वेन यू झांग ने 21-11, 21-17 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
Breaking News
- पेट की परेशानी और थकान घटाने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
- सीता के बाद शूर्पणखा को लेकर चर्चा, रकुल ने बताई सच्चाई
- भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित
- त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, चांदी ₹1.86 लाख के करीब
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी
- सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने
- अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 सीरीज जीत ली, वहीं राशिद खान ने 200 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया।
- हायलो ओपन: सिंधु और अनमोल खरब क्वार्टर फाइनल में
- विमान हाईजैक की कोशिश से सबक, इजरायल ने बढ़ाया सुरक्षा घेरा
- 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस
हायलो ओपन: सिंधु और अनमोल खरब क्वार्टर फाइनल में















