Breaking News

गिरावट के साथ खुला बाजार, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली


व्यापार 13 November 2026
post

गिरावट के साथ खुला बाजार, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:17 पर यह 426 अंक या 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,484 और निफ्टी 162 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,139 पर था।

बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही थी। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 445 अंक या 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,593 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 96 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,610 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम रियल्टी और ऑटो शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो टॉप लूजर थे। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी कमोडिटीज भी लाल निशान में थे। सूचकांकों में केवल निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर लाल हरे निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एचयूएल और टाइटन हरे निशान में थे। एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, इंटरग्लोब एविशएन, ट्रेंट, बीईएल, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस,एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस और एशियन पेंट्स लाल निशान में थे।

जानकारों के मुताबिक, भारतीय बाजार में गिरावट की वजह गुरुवार को आए महंगाई के आंकड़े को माना जा रहा है, जिसमें खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 प्रतिशत हो गई है। यह आरबीआई की ओर से महंगाई के लिए निर्धारित सीमा 2-6 प्रतिशत से अधिक है। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट प्रभावित हुई है।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। हांगकांग लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.36 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.