Breaking News

ताकतवर हो रहा चक्रवात 'अकवान', 20 नवंबर की दोपहर करेगा लैंडफॉल; 100 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


देश 19 November 2026
post

ताकतवर हो रहा चक्रवात 'अकवान', 20 नवंबर की दोपहर करेगा लैंडफॉल; 100 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का लैंडफॉल 20 नवंबर की दोपहर तक होने का अनुमान है. यानी कल दोपहर प्रचंड चक्रवाती तूफान उत्तर आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण ओडिशा के तट से टकरा सकता है. लैंडफॉल के समय भी 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है

तूफान के तट से टकराने से पहले समुद्र में भी हालात बेहद खराब हो सकते हैं. IMD ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के प्रभावित हिस्सों में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. कुछ इलाकों में 21 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है. वहीं, तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ने, बिजली और संचार व्यवस्था बाधित होने तथा निचले इलाकों में जलभराव का खतरा है

चक्रवात के खतरे को देखते हुए तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण ओडिशा के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. 19 और 20 नवंबर को इन इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर 24 घंटे में 21 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश हो सकती है. ओडिशा के उत्तरी हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है.

समुद्र में भी हालात बिगड़ने वाले हैं. आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं. आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी, कोनसीमा, काकीनाडा, विजयनगरम, श्रीकाकुलम और विशाखापत्तनम तथा ओडिशा के गंजाम, खुर्दा और पुरी के निचले इलाकों में समुद्री पानी घुसने का खतरा है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.