Breaking News

शरीर में मैग्नीशियम की कमी नहीं होने देंगे ये फूड्स


सेहत/स्वाद 19 November 2026
post

शरीर में मैग्नीशियम की कमी नहीं होने देंगे ये फूड्स

मैग्नीशियम शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल है, जो मांसपेशियों के सही तरीके से काम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, थकान और नींद से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा, मैग्नीशियम से भरपूर 5 खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने के क्या संकेत हैं?

मांसपेशियों में ऐंठन, फड़कन, थकान और नींद न आना इन सबके कई कारण हो सकते हैं। ब्लड टेस्ट करवाकर या डॉक्टर से सलाह लेकर आप जान सकते हैं कि क्या इसका कारण मैग्नीशियम की कमी है

शरीर में मैग्नीशियम की कमी पूरा करने के लिए इन फूड्स का करें सेवन

बादाम: बादाम मैग्नीशियम और विटामिन E के बेहतरीन स्रोत हैं। भीगे हुए बादाम को पचाना आसान होता है। कोशिश करें कि रोज़ाना लगभग पांच बादाम खाएं।

पालक: यह मैग्नीशियम, आयरन और फोलेट का स्रोत है। उबालने से इसमें मौजूद ऑक्सालेट की मात्रा कम हो जाती है, इसलिए उबालने के बाद पानी को निकाल दें और पालक का इस्तेमाल सूप आदि बनाने में करें।

डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि अगर आपकी मांसपेशियों में ऐंठन, फड़कन, थकान या दिल की धड़कन तेज़ महसूस होने जैसी समस्याएं बार-बार होती हैं, तो डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं। वे कहती हैं कि ये फूड्स आपकी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा हो सकते हैं लेकिन ये किसी कमी का इलाज नहीं हैं।

You might also like!