Breaking News

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से शुरू होंगे 12वीं के एग्जाम


छत्तीसगढ़ 19 November 2026
post

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से शुरू होंगे 12वीं के एग्जाम

रायपुर   छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेंगी।

कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च को हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा होगी। 17 मार्च को संस्कृत, 19 मार्च को जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र, 24 मार्च को समाजशास्त्र तथा 29 मार्च को गणित का पेपर आयोजित किया जाएगा।

31 मार्च को अंग्रेजी और 3 अप्रैल को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व, ड्राइंग एंड पेंटिंग तथा आहार एवं पोषण विषयों की परीक्षा होगी। 5 अप्रैल को भूगोल और भौतिक शास्त्र, 6 अप्रैल को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, 7 अप्रैल को क्षेत्रीय एवं अन्य भाषाओं और 8 अप्रैल को मनोविज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

10वीं की परीक्षा 13 मार्च से शुरू
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च को तृतीय भाषा के पेपर से शुरू होगी। इसमें संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाएं शामिल हैं।

इसके बाद 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 20 मार्च को विज्ञान, 25 मार्च को हिंदी और 30 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। 1 अप्रैल को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 5 अप्रैल को दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संगीत और मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग का पेपर होगा।

परीक्षा केंद्र पर 9 बजे पहुंचना अनिवार्य
मंडल के निर्देशों के मुताबिक परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में अपनी जगह लेनी होगी। सुबह 9:05 बजे उत्तरपुस्तिकाएं और 9:10 बजे प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित समय के बाद सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक उत्तर लिखने का समय मिलेगा।

You might also like!