Breaking News

500 पन्नों के बाद भी अधूरी रह गई कहानी? राहुल गांधी ने खोला सोनिया की किताब का “अनकहा” राज


देश 24 November 2026
post

500 पन्नों के बाद भी अधूरी रह गई कहानी? राहुल गांधी ने खोला सोनिया की किताब का “अनकहा” राज

सोनिया गांधी की किताब "बिलॉन्गिंग" के बहाने राहुल और प्रियंका ने मां के साथ बैठकर वो किस्से छेड़े, जो किताब में नहीं आ पाए। राहुल गांधी ने X पर यह बातचीत साझा की है। इसमें सातवें जन्मदिन पर दावत में एक ही दोस्त का पहुंचना है, इटली में सोनिया के पिता का शुरुआती इनकार है और 2004 के उस फैसले की अंदरूनी कहानी भी, जिसने देश की सियासत बदल दी।

बात किताब के कवर से शुरू हुई। सोनिया ने बताया कि यह वही तस्वीर है जो राजीव ने तब खींची थी, जब वे इटली में उनके घर शादी की बात करने पहुंचे थे। पिता ने विनम्रता से मना कर दिया। उन्हें लगता था कि नेताओं और अमीरों की दुनिया उनकी बेटी के लिए अनजानी और अपनी नहीं होगी।

भारत आने पर सबसे ज्यादा झटका सोनिया को गरीबी देखकर लगा। उन्होंने बताया कि वह 1968 का दौर था और आजादी को बीस साल भी नहीं हुए थे। राहुल ने अपनी नानी का किस्सा भी सुनाया, जो न हिंदी जानती थीं न अंग्रेजी, फिर भी चर्च और बाजार में दोस्त बना लेती थीं। एक बार वे यह देखकर रो पड़ीं कि उनकी बेटी अब पूरी तरह हिंदुस्तानी हो गई है।

सबसे भावुक हिस्सा बचपन का रहा। राहुल ने बताया कि 1977 में चुनाव हारने के बाद जब स्कूल लौटे तो कोई उनके पास बैठने को तैयार नहीं था। मां ने दोस्ती जोड़ने के लिए जन्मदिन की दावत रखी और 32 बच्चों को बुलाया, पर आया सिर्फ एक, जो आज भी उनका दोस्त है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.