बांग्लादेश में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं. गोपालगंज में आवामी लीग के समर्थकों को निशाना बनाकर हमला किया गया. इस दौरान जमकर तोड़फोड़ हुई और देसी बम भी फेंके गए. शुरुआती खबरों के मुताबिक, हमले में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. कई घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है.
शेख हसीना के समर्थन में आवामी लीग के कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे. इसी दौरान उन पर देसी बमों से हमला किया गया. यह घटना ऐसे वक्त हुई है, जब हसीना ने बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया है. उनके इस फैसले के बाद से आवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं. बांग्लादेश में आवामी लीग और उसकी राजनीतिक गतिविधियों पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है
बांग्लादेश के गोपालगंज जिले के कोतालीपाड़ा में हिंसा हुई है. यह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का गृह जिला है. इस घटना के बीच नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम भी चर्चा में हैं. उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात के बाद भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था. ऐसे में गोपालगंज की हिंसा और नाहिद के बयान ने बांग्लादेश की राजनीति में तनाव बढ़ा दिया है
बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है. नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने 'भारतीय वर्चस्व' का मुकाबला करने के लिए राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की है.
दूसरी ओर, सत्ता से बाहर हुईं शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने का वादा किया है. इसके बाद आवामी लीग के कार्यकर्ता उनके समर्थन में रैलियां निकाल रहे हैं. इसी बीच देश के कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं.















