Breaking News

सेमीफाइनल की 4 टीमें तय, जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया


खेल 25 November 2026
post

सेमीफाइनल की 4 टीमें तय, जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं. पाकिस्तान ए ने मंगलवार (24 नवंबर) को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में नेपाल को 96 रन से हराकर अंतिम चार में जगह बना ली. इस जीत के साथ पाकिस्तान ए ग्रुप बी में अजेय रहते हुए शीर्ष पर रहा. इसी ग्रुप से इंडिया ए ने भी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. वहीं, नेपाल और यूएई का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया.

इस जीत की कहानी काफी दिलचस्प रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 42 ओवर में सिर्फ 168 रन पर ऑलआउट हो गई. इस छोटे स्कोर को देखकर नेपाल की जीत की उम्मीदें बढ़ गई थीं, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. नेपाल की पूरी टीम 17.3 ओवर में महज 72 रन पर सिमट गई. इस तरह पाकिस्तान ए ने 96 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया

ग्रुप ए से श्रीलंका ए और बांग्लादेश ए ने अंतिम चार में जगह बनाई है. श्रीलंका ए ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया. वहीं, बांग्लादेश ए ने तीन में से दो मैच जीते और दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया. अफगानिस्तान ए एक जीत के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि हॉन्गकॉन्ग की टीम अपने तीनों मुकाबले हार गई.

खूब सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़ दिया. इसके साथ ही वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 29 गेंदों में शतक लगाया था. इसके साथ ही उन्होंने 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया. वो लिस्ट ए और वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.