दुर्ग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आज नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिसालीवासियों को कुल 10102.45 लाख रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।
उन्होंने नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत 2955.20 लाख रुपए लागत के 22 विकास कार्याे का भूमिपूजन तथा 3956.34 लाख रुपए लागत के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 2806.70 लाख रुपए लागत के एक कार्य तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत 384.21 लाख रुपए लागत के 4 विकास कार्याे का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण, अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पांडे, नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, जिला पंचायत की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व मंत्री रमशीला साहू एवं सुरेन्द्र कौशिक उपस्थित थे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार नगरीय निकास को गति दे रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से घर, अमृत मिशन से पेयजल सुविधाएं, स्वच्छ भारत मिशन से साफ-सफाई, पीएम स्वनिधि से छोेटेे कारोबारियों को सहायता और पीएम ई-बस सेवा से बेहतर परिवहन की दिशा में काम हो रहा है। राज्य सरकार अपनी योजनाओं संसाधनों से इन प्रयासों को आगे बढ़ा रही है। उन्हांेने कहा कि शहरों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर हमने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है, इसके माध्यम से मुख्य सड़कों, जलापूर्ति, जल निकासी, सार्वजनिक परिवहन और अन्य जरूरी सुविधाओं के कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार रिसाली निगम क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है।













