Breaking News

बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू, 18 मार्गों से होगा परिचालन


देश 27 November 2026
post

बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू, 18 मार्गों से होगा परिचालन

नई दिल्ली/पटना, 27 नवंबर   मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में अंतरराज्यीय परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और पहल की गई है। इसके तहत राज्य के 13 जिलों से देश की राजधानी दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा शुरू की गई है। ये बसें बिहार के 18 मार्गों से होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित महाराणा प्रताप अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी), कश्मीरी गेट पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह और बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने संयुक्त रूप से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के अनुसार, अंतरराज्यीय मार्गों पर परिचालन के लिए कुल 149 डीलक्स बसें खरीदी गई हैं। इनमें 75 नॉन-एसी और 74 एसी बसें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में भी 150 बसों का परिचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में कुल 18 मार्गों का चयन किया गया है।

पटना से सबसे अधिक चार मार्ग, मुजफ्फरपुर और गयाजी से दो-दो मार्ग, जबकि अररिया, बिहारशरीफ, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, नवादा और पूर्णिया से एक-एक मार्ग दिल्ली के लिए निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक मार्ग पर दिल्ली और बिहार, दोनों ओर से 12-12 परमिट का कोटा तय किया गया है।

इस मौके पर बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि पहले यह बस सेवा केवल पर्व-त्योहारों के दौरान ही सीमित रहती थी। वर्ष 2025 में पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों और अन्य परिवहन साधनों में भारी भीड़ को देखते हुए बिहार सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए निगम और पीपीपी मोड की कुल 210 बसें चलाई थीं। इसी क्रम में वर्ष 2026 में दीपावली और छठ पर्व के दौरान बिहार से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के विभिन्न मार्गों पर कुल 155 बसों का परिचालन किया गया था।

प्रमुख मार्गों पर बस किराया

बीएसआरटीसी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रमुख मार्गों पर दूरी और बस की श्रेणी के आधार पर किराया निर्धारित किया गया है।

1. पटना-दिल्ली (1,198 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,615 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 1,715 रुपये, एसी सीटर 1,980 रुपये और एसी स्लीपर 2,919 रुपये।

2. मुजफ्फरपुर-दिल्ली (1,071 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,470 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 1,570 रुपये, एसी सीटर 1,804 रुपये और एसी स्लीपर 2,717 रुपये।

3. गयाजी-दिल्ली (1,106 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,555 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 1,655 रुपये, एसी सीटर 1,907 रुपये और एसी स्लीपर 2,784 रुपये।

4. दरभंगा-दिल्ली (1,137 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,592 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 1,692 रुपये, एसी सीटर 1,853 रुपये और एसी स्लीपर 2,866 रुपये।

5. पूर्णिया-दिल्ली (1,367 किमी) : नॉन-एसी सीटर 2,018 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 2,118 रुपये, एसी सीटर 2,470 रुपये और एसी स्लीपर 3,383 रुपये।

6. भागलपुर-दिल्ली (1,420 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,917 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 2,017 रुपये, एसी सीटर 2,347 रुपये और एसी स्लीपर 3,256 रुपये।

7. अररिया-दिल्ली (1,319 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,929 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 2,029 रुपये, एसी सीटर 2,362 रुपये और एसी स्लीपर 3,275 रुपये।

8. किशनगंज-दिल्ली (1,427 किमी) : नॉन-एसी सीटर 2,011 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 2,111 रुपये, एसी सीटर 2,463 रुपये और एसी स्लीपर 3,375 रुपये।

9. मोतिहारी-दिल्ली (1,071 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,429 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 1,529 रुपये, एसी सीटर 1,755 रुपये और एसी स्लीपर 2,694 रुपये।

10. सीतामढ़ी-दिल्ली (1,130 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,579 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 1,679 रुपये, एसी सीटर 1,937 रुपये और एसी स्लीपर 2,850 रुपये।

11. शिवहर-दिल्ली (1,118 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,559 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 1,659 रुपये, एसी सीटर 1,913 रुपये और एसी स्लीपर 2,821 रुपये।

12. सीवान-दिल्ली (962 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,276 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 1,376 रुपये, एसी सीटर 1,568 रुपये और एसी स्लीपर 2,467 रुपये।

13. सुपौल-दिल्ली (1,285 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,774 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 1,874 रुपये, एसी सीटर 2,175 रुपये और एसी स्लीपर 3,114 रुपये।

14. लौकहा-दिल्ली (1,322 किमी) : नॉन-एसी सीटर 1,844 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर 1,944 रुपये, एसी सीटर 2,257 रुपये और एसी स्लीपर 3,176 रुपये।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.