नई दिल्ली/मुंबई, 27 नवंबर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने वाले देश इन समझौतों का लाभ भारतीय निर्यातकों की तुलना में कहीं बेहतर तरीके से उठा रहे हैं। उन्होंने भारतीय कंपनियों से इन समझौतों का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
संजय मल्होत्रा ने मुंबई में एसएमई चैंबर ऑफ इंडिया के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एसएमई वित्त और निवेश शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस शिखर सम्मेलन में आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में एमएसएमई क्षेत्र के वित्तपोषण, विस्तार तथा नवाचार पर जोर दिया है।
मल्होत्रा ने कहा कि घरेलू निर्यातक एफटीए का 'बहुत कम' इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत के मुक्त व्यापार समझौतों के तहत कम शुल्क का लाभ उठाने के पात्र भारतीय निर्यातकों में से केवल 20-30 फीसदी ही इसका फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई एक लचीली और समावेशी अर्थव्यवस्था के लिए उत्प्रेरक हैं।
मल्होत्रा ने कहा कि घरेलू निर्यातक एफटीए का 'बहुत कम' इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत के मुक्त व्यापार समझौतों के तहत कम शुल्क का लाभ उठाने के पात्र भारतीय निर्यातकों में से केवल 20-30 प्रतिशत ही इसका फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''भारत को निर्यात करने वाले भागीदार देशों के 60-70 फीसदी निर्यातक इन समझौतों का लाभ उठा रहे हैं, जबकि भारत में इनका इस्तेमाल बेहद कम है। इस तरह हम एक बड़े अवसर का लाभ उठाने से चूक रहे हैं।''
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कारोबारियों से मिलना महत्वपूर्ण है और उनकी मंशा पर संदेह नहीं करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिजर्व बैंक एमएसएमई क्षेत्र के लिए ऋण की उपलब्धता बढ़ाने और इसकी बाधाओं को दूर करने के प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने इस क्षेत्र को किसी भी अर्थव्यवस्था की 'जीवनरेखा' बताया।
उन्होंने बैंकों से एमएसएमई क्षेत्र को कर्ज देने को केवल नियामकीय अनुपालन का मामला नहीं मानने को कहा। बैंकों को इन उद्यमों को अपनी वृद्धि में संभावित भागीदार के रूप में देखना चाहिए और इस क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के सामाजिक महत्व को भी समझना चाहिए।
मल्होत्रा ने कहा, 'भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एमएसएमई क्षेत्र की हिस्सेदारी 31 फीसदी है। विनिर्माण उत्पादन में इसका योगदान 35 फीसदी और वस्तुओं के कुल निर्यात में करीब आधा है। कृषि के बाद यह रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है और 45 करोड़ लोगों को रोजगार देता है।'
संजय मल्होत्रा ने एमएसएमई ऋणों को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित करने की अवधि 90 दिन से बढ़ाकर 180 दिन करने की मांग खारिज कर दी। उन्होंने छोटे कारोबारियों से ऋणदाताओं के साथ बेहतर शर्तों पर बातचीत करने और अपनी नकदी की उपलब्धता के अनुरूप ऋण चुकाने के लिए अधिक मोहलत लेने की व्यवस्था करने को कहा, ताकि उनका ऋण एनपीए बनने से बच सके।
एसएमई वित्त और निवेश शिखर सम्मेलन के इस संबोधन में संजय मलहोंत्रा ने भारत की विकास यात्रा में एमएसएमई की भूमिका, वित्त तक पहुंच बेहतर बनाने के उपायों और इस बात पर चर्चा किया कि कैसे उद्यम और ऋणदाता मिलकर उत्पादकता, नवाचार और विस्तार (स्केल) को बढ़ावा दे सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत ने पिछले पांच वर्षों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड सहित कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। इनमें से कुछ समझौते अभी लागू होने बाकी हैं, जबकि अन्य देशों के साथ बातचीत जारी है।
Breaking News
- जलवायु जोखिम आधारित जल प्रबंधन से तमिलनाडु के 11 एसडीजी लक्ष्यों को हासिल करने में मिलेगी मदद
- ट्राई ने दूरसंचार अंतःसंयोजन नियमों में किया संशोधन, 1 जनवरी से होंगे लागू
- ग्लोबल ट्रेंड्स को देखते हुए क्रूड ऑयल फ्यूचर्स में तेज़ी
- भारतीय निर्यातकों से अधिक भागीदार देश उठा रहे एफटीए का लाभ: आरबीआई गवर्नर
- दूध पीने के जबरदस्त फायदे, हड्डियों से लेकर मांसपेशियों तक को मिलती है मजबूती
- 2018 के स्कैंडल के बाद लियोन ने दिया था बॉल-टैम्परिंग का सुझाव
- धमतरी : बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर
- 'Gunmaaster G9' का एक्शन देख चौंके दर्शक, अपारशक्ति के विलेन अवतार ने भी खींचा ध्यान
- अक्षय कुमार के बाद अक्षरा सिंह ने अपनी नई बॉलीवुड फिल्म की दिखाई झलक
- प्यार और रोमांस से भरपूर है नितिन की फिल्म 'अलियास रुक्मिणी' का ट्रेलर
भारतीय निर्यातकों से अधिक भागीदार देश उठा रहे एफटीए का लाभ: आरबीआई गवर्नर













