Breaking News

बच्चों की रुचि और प्रतिभा पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाएं : मंत्री ओ.पी. चौधरी


शहर 28 November 2026
post

बच्चों की रुचि और प्रतिभा पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाएं : मंत्री ओ.पी. चौधरी

दुर्ग    भिलाई स्थित रूंगटा पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में आज वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बदलते भारत में मौजूद असीम अवसरों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि अब वह दौर बदल चुका है जब बच्चों को केवल सरकारी नौकरी के लिए ही तैयार किया जाता था। आज के दौर में स्टार्टअप, उद्यमिता, खेल, कला और तकनीक सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह करते हुए  कहा कि बच्चों पर स्कूल का टॉपर बनने का दबाव न डालें, बल्कि उनकी  प्रतिभा, रुचि और क्षमता को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करें, ताकि वे अपने भीतर छिपे प्रतिभा को बाहर ला सकें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अंकों से अधिक आत्मविश्वास, धैर्य, जुनून और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने का जज्बा मायने रखता है।

अपने जीवन संघर्षों को साझा करते हुए श्री चौधरी ने बताया कि वे एक बेहद छोटे से गांव से निकलकर भिलाई पढ़ने आए थे। 8 वर्ष की आयु में पिता के निधन और चौथी कक्षा तक शिक्षित माता के संघर्षों के बीच उन्होंने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की और 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में आईएएस बनकर छत्तीसगढ़ के प्रथम आईएएस होने का गौरव प्राप्त किया। 13 वर्षों तक रायपुर, जांजगीर और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में कलेक्टर व विभिन्न पदों पर सेवाएं देने के बाद उन्होंने  राजनीति में कदम रखा।

प्रदेश में बढ़ते शैक्षणिक अवसरों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी, एम्स, एनआईटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के साथ-साथ निफ्ट (NIFT), नाइलेट (NIELIT) और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान स्थापित हो चुके हैं।  भिलाई और छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने तथा समय की मांग के अनुरूप नए कोर्सेज व तकनीकी नवाचार लाने के लिए रूंगटा ग्रुप की सराहना की। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक  रिकेश सेन सहित संचालक  संजय रूंगटा,  संतोष रूंगटा,  चतुर्भुज राठी,  राजेश चौहान एवं सहित प्राचार्य, शिक्षक सहित अभिभावक व बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.