Breaking News

नेपाल ने खाड़ी के चार देशों के लिए श्रम स्वीकृति देना फिर शुरू किया


विदेश 15 April 2026
post

नेपाल ने खाड़ी के चार देशों के लिए श्रम स्वीकृति देना फिर शुरू किया

  • काठमांडू, 15 अप्रैल । नेपाल के वैदेशिक रोजगार विभाग ने खाड़ी देशों में युद्ध के कारण कुछ समय पहले स्थगित किए गए चार देशों के लिए पुनः श्रम स्वीकृति देना फिर से शुरू कर दिया है।

    विभाग के अनुसार इजरायल, कुवैत, बहरीन और लेबनान के लिए पुनः श्रम स्वीकृति शुरू की गई है। इससे पहले श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के निर्णय के अनुसार सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, यमन, जॉर्डन और टर्की के लिए भी पुनः श्रम स्वीकृति शुरू की जा चुकी थी। अब इसमें चार और देशों को जोड़ा गया है।

    विभाग के अनुसार इराक के मामले में मंत्रिपरिषद के 1 जनवरी के निर्णय के अनुरूप श्रम स्वीकृति दी जाएगी, जिस संबंध में मंत्रालय ने 13 अप्रैल को निर्णय लिया है।

You might also like!