बलौदाबाजार, 16 अप्रैल । वनपरिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर माह में घटित मादा गौर शिकार प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर उन्हें जेल दाखिल किया गया।
प्रकरण में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत गंभीर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना के पश्चात से ही वन विभाग द्वारा सतत निगरानी, मुखबिर तंत्र की सक्रियता एवं विशेष गश्त के माध्यम से आरोपितों की लगातार तलाश की जा रही थी। निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी रणनीति के फलस्वरूप दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु सहायक वनसंरक्षक गुलशन कुमार साहू, परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी, रुपेश्वरी दीवान की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
Breaking News
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
- पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे अभियान जारी
- सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में एडीआर सेमिनार का आयोजन
- मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, जेल दाखिल
- आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर को मिला अंतरराष्ट्रीय भूजल उत्कृष्टता पुरस्कार
- राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
- जनभागीदारी से सशक्त होगा गांवों का विकास, “सबकी योजना–सबका विकास” कार्यशाला में बना रोडमैप
मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, जेल दाखिल















